गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Floods and landslides kill 16 in Nepal
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (17:16 IST)

नेपाल में बाढ़ व भूस्खलन से 16 लोगों की मौत, 22 लापता

नेपाल में बाढ़ व भूस्खलन से 16 लोगों की मौत, 22 लापता - Floods and landslides kill 16 in Nepal
काठमांडू। नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही मची है जिससे अभी तक 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 22 लोग अब भी लापता हैं। यहां रविवार से बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। भारी बारिश के कारण मनंग और सिंधुपाल चौक जिलों में हालात काफी खराब हैं।
 
देश में राहत एवं बचाव कार्य जारी है जिसमें हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसे लेकर चिंता जताई जा रही है। लापता हुए लोगों में भारतीय और चीनी नागरिक भी शामिल हैं। मृतकों में 3 विदेशी नागरिक हैं।
 
मंत्रालय के प्रवक्ता जनकराज दहल का कहना है कि हमें अभी तक संपत्ति के नुकसान की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। सरकार अभी राहत, बचाव एवं तलाशी अभियान पर जोर दे रही है। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री दी जा रही है। रविवार के बाद से बीते 1 हफ्ते में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 16 मौतें दर्ज की गई हैं, 22 लोग लापता हैं और 11 लोग घायल हुए हैं।(सांकेतिक चित्र)