1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake in indonesia

इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी में भूकंप, 7 लोगों की मौत, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे 8 हजार लोग

Earthquake in Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी प्रांत के मामासा जिले में आए जोरदार भूकंप के कारण सात लोगों की मौत हो गई है और 8 हजार से अधिक लोगों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की शरण ली है।


आपदा प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। आपदा प्रबंधन एजेंसी सूत्रों ने बताया कि लोगों को प्रभावित स्थानों से बाहर निकालने के दौरान सात लोगों की मौत हो गई और भूकंप के कारण हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 8 मकान भी तबाह हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आ रहे भूकंप के चलते 8 हजार से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर जा चुके हैं।
अगला लेख
अफगानिस्तान में सेना का बड़ा अभियान, 70 तालिबान आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद