सम्बंधित जानकारी
- आपत्तिजनक कंटेंट को यूजर्स के रिपोर्ट करने से पहले ही हटाने पर काम कर रहा है फेसबुक
- जूलियन असांज के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में आरोप पत्र दायर, गोपनीय दस्तावेजों को किया था सार्वजनिक
- कांगो में 8 शांतिरक्षकों की हत्या, संयुक्त राष्ट्र को बड़ा झटका, सुरक्षाबल ने बताया युद्ध अपराध
- सावधान, उत्तर कोरिया ने किया नए हाई-टेक हथियार का परीक्षण
- सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमले, 105 की मौत, कई लोग मलबे में दबे
जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 42 लोगों की मौत, 20 घायल
सांकेतिक फोटो
हरारे। जिम्बाब्वे में बुलावायो-बेट ब्रिज मार्ग पर बस में आग लगने से कम से कम 42 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बस यहां के मिडलैंड्स प्रांत के विशावने से दक्षिण अफ्रीका के मुसीना जा रही थी। पुलिस प्रवक्ता चेरिटी चारम्बा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरी जानकारी अभी नहीं है लेकिन 42 लोगों की मौत हो गई है।
जिम्बाब्वे में 2 हफ्तों के भीतर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। हाल ही में मनिकालंद प्रांत के रुसापे में 2 बसों की टक्कर में 50 यात्रियों की मौत हो गई थी। (वार्ता)
