1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Murder of peacekeepers in Congo

कांगो में 8 शांतिरक्षकों की हत्या, संयुक्त राष्ट्र को बड़ा झटका, सुरक्षाबल ने बताया युद्ध अपराध

United Nations Security Force
बेनी/ कांगो। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पूर्वी कांगो में विद्रोही मिलिशिया के खिलाफ एक अभियान में संयुक्त राष्ट्र के आठ शांतिरक्षकों की मौत हो गई।


परिषद ने बताया कि तंजानिया के एक और मलावी के सात शांतिरक्षकों की हत्या कर दी गई। इन मौतों को एक साल पहले विद्रोहियों द्वारा 15 सैनिकों की हत्या किए जाने के बाद से कांगो में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षाबल को हुए सबसे बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।

मोनुस्को शांतिरक्षक बल के उप प्रमुख जनरल बर्नार्ड कॉमिन्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांगो के सैनिकों के साथ मंगलवार को जिहादी समूह अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेजके खिलाफ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में रेखांकित किया कि शांतिरक्षकों को लक्ष्य बनाकर किए गए हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराधों की श्रेणी में रखा जा सकता है।
अगला लेख
बुंदेलखंड से राहुल गांधी और कांग्रेस का खास रिश्ता, जानिए क्या है इसमें खास...