1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Step daughter rape murder

12 साल की सौतेली बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या

Step daughter
बिजनौर। जिले में हीमपुर थाना के मुबारकपुर खादर गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने 12 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस ने बताया कि आदेश अपने तीन बच्चों को उनके सौतेले पिता गुरमेर सिंह के पास छोड़कर मायके चली गयी थी। शनिवार रात में गुरमेर ने आदेश के बेटों रौनक तथा शुभम को तो एक कमरे मे सुला दिया और नाबालिग बेटी को अलग कमरे में सोने के लिए भेज दिया।
 
इसके बाद रात में गुरमेर ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गुरमेर ने बच्ची के शव को गांव के पास एक नहर में फेंक दिया और वापस घर आकर सो गया। सुबह राहगीरों ने बच्ची का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुरमेर से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आदेश के पति की मौत हो गई थी और वह गुरमेर के साथ रहने लगी थी।
अगला लेख
महिला सिपाही की मौत के बाद हिंसा का मामला, 175 सिपाही बर्खास्त, 23 निलंबित