1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Benjamin Netanyahu, Narendra Modi

नेतन्याहू देंगे मोदी को खास तोहफा, दूर होगा 'खारापन'

Benjamin Netanyahu
यरुशलम। इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से शुरू हो रही अपनी भारत यात्रा के दौरान दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास तोहफा देंगे। यहां सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू खारे पानी को पीने लायक शुद्ध बनाने वाले गल-मोबाइल जीप देंगे।
 
 
पिछले साल जुलाई में अपनी इसराइल यात्रा के दौरान मोदी ने नेतन्याहू के साथ इस ‘बुग्गी’ जीप में बैठकर भूमध्य सागर के तट की सैर की थी और खारे पानी को पीने लायक बनाने का नमूना भी देखा था। सूत्रों ने कहा कि नेतन्याहू अब यही जीप मोदी को तोहफे में देने जा रहे हैं।
 
नेतन्याहू जहां अपने चार दिवसीय भारतीय दौरे की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जीप वास्तव में भारत के लिए रवाना भी हो चुकी है और इसराइली प्रधानमंत्री द्वारा मोदी को तोहफे में दिए जाने के लिए समय पर पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि जीप की कीमत करीब 3.9 लाख शेकेल यानी करीब 70 लाख रुपए है। (वार्ता)
अगला लेख
पाकिस्तान की दो सीमा चौकियां तबाह, 10 पाक रेंजर ढेर