सम्बंधित जानकारी
- फेसबुक पर सबसे चर्चित सांसदों में मोदी, तेंदुलकर
- पुणे हिंसा: मेवाणी और खालिद के खिलाफ शिकायत, आज महाराष्ट्र बंद
- महरम पर मोदी के दावे पर बवाल, क्या बोले ओवैसी...
- मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा- संवाद में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करें
- राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी नववर्ष की बधाई, राजनाथ का नया साल जवानों के साथ
नास्त्रेदमस के बहाने जिग्नेश का मोदी पर हमला, दुनिया का 'बेस्ट एक्टर' भारत से आएगा
नई दिल्ली। गुजरात के दलित विधायक जिग्नेश मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नास्त्रेदमस कह गए थे कि 21वीं सदी में दुनिया का बेस्ट एक्टर भारत से आएगा।
जिग्नेश ने भीमा-कोरेगांव, नरेन्द्र मोदी लाई फेक दलित प्रेम हैशटैग के साथ नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि अगर आपको शूट करना हो तो मुझे शूट करिए, लेकिन मेरे दलित भाइयों के साथ ऐसा न करें।
इस वीडियो में मोदी ने यह भी कहा है कि हम सबका दायित्व है कि दलित, शोषित और पीड़ितों का संरक्षण करें। इस ट्वीट के माध्यम से जिग्नेश ने मोदी के दलित प्रेम को फर्जी बताया है। उनका आशय है कि मोदी बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं और उनका दलित प्रेम महज दिखावा है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के आधार पर लोगों ने निष्कर्ष निकाला था कि नरेन्द्र मोदी भारत के ऐसे नेता होंगे जो वैश्विक स्तर पर अपना प्रभाव छोड़ेंगे।
