अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, क्या पायलट ने जानबूझकर बंद किया था फ्यूल स्विच?
Ahmedabad Air India plane crash case : अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर इटली के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान के पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 787 विमान हादसे में कुल 242 लोगों में से एक को छोड़कर सभी और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही विमान में सवार 53 ब्रिटिश नागरिकों की भी मौत हो गई थी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था।
खबरों के अनुसार, अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर इटली के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान के पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान ने उड़ान भरने के करीब 32 सेकंड बाद ही दोनों इंजनों की ताकत खो दी थी।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जांच में किसी तकनीकी खराबी के सबूत नहीं मिले हैं। विमान के कॉकपिट में वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर यह माना जा रहा है कि पायलट ने ही फ्यूल स्विच बंद किए। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि अंतिम रिपोर्ट में विस्तार से बताया जाएगा या सीधे तौर पर किसी एक पायलट को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। भारतीय जांच एजेंसियों ने भी इस रिपोर्ट के दावे की पुष्टि नहीं की है।
केस निपटाने का दिया था ऑफर
मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने 10 से 20 लाख रुपए में केस निपटाने का ऑफर दिया था। इस प्रस्ताव का पीड़ित परिवारों ने विरोध किया। उनका कहना है कि जांच पूरी नहीं हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अपनाए गए प्रक्रियात्मक प्रोटोकाल पर 3 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। शीर्ष अदालत ने यह रिपोर्ट देने का निर्देश तब दिया जब कोर्ट को बताया गया कि मामले में जांच अंतिम चरण में है। विमान के पायलट सुमित सभरवाल के पिता और कुछ और लोगों ने कोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर रखी हैं।
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 787 विमान हादसे में कुल 242 लोगों में से एक को छोड़कर सभी और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही विमान में सवार 53 ब्रिटिश नागरिकों की भी मौत हो गई थी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था। Edited By : Chetan Gour