शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Major accident averted at Mumbai airport, Air India and Indigo wings collide
Last Updated :मुंबई , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (23:34 IST)

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, Air India और Indigo विमान के विंग्स टकराए

Mumbai Airport
मुंबई एयरपोर्ट पर रात एक बड़ा हादसा टल गया। मीडिया खबरों के मुताबिक एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं।  खबरों के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट और इंडिगो की एक फ्लाइट में ग्राउंड पर मामूली टक्कर हुई। इस कारण से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
दोनों फ्लाइट के विंग टिप्स आपस में टकरा गए। इस दौरान दोनों विमानों में यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक जब एयर इंडिया AI2732 डिपार्चर के लिए C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रहा था और इंडिगो की अराइवल फ्लाइट B1 पर टैक्सी कर रही थी, तो दोनों एयरक्राफ्ट के दाहिने पंख एक-दूसरे से टकरा गए। घटना के समय दोनों एयरक्राफ्ट टैक्सी कर रहे थे। दोनों एयरक्राफ्ट जांच के लिए बे में वापस लौट आए। मुंबई DGCA के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। DGCA द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
India-US Trade Deal : Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज