1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 3 killed in shooting in America

अमेरिका के नेवादा विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में 3 की मौत

Shooting in Las Vegas
US Shooting: अमेरिका के लास वेगास (Las Vegas) में एक गोलीकांड (Shooting) हुआ है। यहां लास वेगास शहर में स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के परिसर में बुधवार को गोलीबारी (firing) की घटना में 3 लोगों के मारे जाने और 1 के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है।
 
लास वेगास शहर के पुलिस विभाग ने बताया कि संदिग्ध को काबू कर लिया गया है और उसकी मौत हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया, वहीं वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम लास वेगास की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
 
यह गोलीकांड विश्वविद्यालय परिसर में बीम हॉल के आसपास हुआ जिसमें बिजनेस स्कूल और अन्य सुविधाएं हैं। हालांकि तत्काल पीड़ितों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी एक पोस्ट में छात्रों से क्षेत्र खाली करने का आग्रह किया।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी