आनंद महिंद्रा हो गए म्यूजिकल स्कूटर के दीवाने, कहा- जिंदगी भी इतनी कलरफुल हो सकती है
आनंद महिंद्रा आए दिन ट्विटर पर कुछ ऐसा करते हैं कि वो वायरल हो जाता है। कई बार उनकी पोस्ट से बड़ी सीख भी मिलती है। इसके अलावा आनंद महिंद्रा जुगाड़ (Jugaad) के वीडियो और बिजनेस से जुड़े वीडियो भी शेयर करते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक स्कूटर का है। वीडियो में दिखाया गया है कि ये स्कूटर एक पेट्रोल-पंप पर खड़ा था और उसके हैंडल के बीच लगे मोबाइल फोन से राजेश खन्ना का गाना छुप गए सारे नजारे बज रहा है।
इसके अलावा, दोपहिया वाहन को छोटी-छोटी लाइटों और मोतियों और अन्य आकर्षक सामग्रियों से सजाया गया था। पोस्ट के साथ आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है- "जीवन उतना ही रंगीन और मनोरंजक हो सकता है जितना आप चाहते हैं," #OnlyinIndia
आनंद महिंद्रा के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों को स्कूटर को डिजाइन करने वाले व्यक्ति की क्रिएटिविटी भा रही है।

Life can be as colourful and entertaining as you want it to be… #OnlyInIndia pic.twitter.com/hAmmfye0Fo
— anand mahindra (@anandmahindra) June 17, 2022