सम्बंधित जानकारी
- मान्यता के नियमों में बदलाव से मुश्किल में स्कूल संचालक, स्कूल बंद कर निकाली मौन रैली
- 5 करोड़ में संवरेगी इंदौर लालबाग पैलेस की ऐतिहासिक धरोहर, एक साल और चलेगा काम, आर्टिस्ट दिन रात कर रहे काम
- लंबी खींचतान के बाद सुमित मिश्रा इंदौर BJP शहर अध्यक्ष, श्रवण सिंह चावड़ा को ग्रामीण की कमान
- इंदौर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे कुंभ, विद्याधाम ने बताया कहां और किस हाल में हैं सभी
- लालबाग में एंट्री में अब लगेगा टिकट, सिंहस्थ मद से 47 करोड़ मंजूर
सांवेर में युवक ने किया प्रपोज, मना किया तो युवती को घोंपा खंजर
जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी का मामला सामने आया है। एक युवक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। दरअसल, युवक ने युवती को प्यार के लिए प्रपोज किया था। लडकी के मना करने पर आरोपी ने उसे खंजर घोंप दिया। वो गंभीर रूप से घायल हो गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांवेर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक युवती को प्रपोज कर रहा था। प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने हमला कर दिया।
कई साल से कर रहा था परेशान : पुलिस से जानकारी सामने आई है कि आरोपी और पीड़ित दोनों ने एक ही कॉलेज से साल 2020 से 2023 तक स्नातक की पढ़ाई की थी। आरोप है कि आरोपी पीड़िता को बीते 3 सालों से परेशान कर रहा था। बीच में लड़की के परिजन ने आरोपी को समझाने की कोशिश की थी। गुरुवार को पीड़िता किसी काम से कंप्यूटर सेंटर पर गई थी। वहीं आरोपी पहले से मौजूद था, वह बात करने की कोशिश करने लगा। लेकिन पीड़िता ने उसकी बातों का विरोध किया। इसी बात को लेकर आरोपी ने पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
एक बार परिजन ने समझाया था: बता दें कि युवती ने अपने परिजन को आरोपी द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन ने उसको समझाया था और दोबारा परेशान नहीं करने की बात कही थी। सांवेर थाने की सब इंस्पेक्टर नाइजा रावत ने बताया कि एक चाकूबाजी के घटना हुई है। आरोपी कई साल से युवती को परेशान कर रहा था। उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। गुरुवार को अचानक उसने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। दोनों ने स्नातक की पढ़ाई साथ में ही की थी।
Edited By: Navin Rangiyal