शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sonial gandhi says poor lady to president draupdi murmu
Last Updated : शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (15:11 IST)

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

Sonia
Union Budget 2025: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी पर बवाल मच गया। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद उन्हें Poor Lady बताया। उन्होंने कहा कि अभिभाषण के अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं। वे मुश्किल से बोल पा रही थीं।

सोनिया के बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।
 
सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति के लिए जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस को इस मामले में राष्‍ट्रपति और आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी का बयान सर्वोच्च पद पर बैठी एक आदिवासी महिला का अपमान है। राष्ट्रपति का अभिभाषण बीते साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा था. पिछले बजट और सरकार की कार्ययोजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है. यह एक ऐसा लेखा-जोखा था, जो बहुत ही शानदार था।
 
वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर कहा कि सोनिया गांधी को वही दिखेगा, जैसा सोचती हैं।
 
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी कहा कि सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। भारतवर्ष गणतंत्र है और विश्व का सर्वोच्च लोकतंत्र है। राष्ट्रपति सशक्त और सबल हैं।
edited by : Nrapendra Gupta