1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Rahul Gandhi has been given permission to hold an event in Indore

इंदौर में राहुल गांधी को 5 शर्तों पर आयोजन की अनुमति, जानिए क्‍या है शर्तें और किसे करना होगी पूरी?

Rahul Gandhi
इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन के लिए रीजनल पार्क के सामने वाला मैदान तो मिल गया है, लेकिन प्रशासन ने उनके सामने 5 शर्तें भी रख दी हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था समेत ऐसी कई शर्तें हैं जो कांग्रेस को पूरी करना होगी।

खुद करना होगी सुरक्षा व्‍यवस्‍था : दरअसल, कुल मिलाकर इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को IDA ने 5 शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए IDA ने सिर्फ खाली जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है। सुरक्षा समेत बाकी व्यवस्थाएं आयोजकों को खुद करनी होंगी।

राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे। कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA का 12 हजार वर्गमीटर मैदान दिया गया है। कांग्रेस ने इसके लिए 10.08 लाख रुपए जमा किए हैं।

5 एकड़ में हाईटेक डोम तैयार : कांग्रेस के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र पहुंचेंगे। करीब 5 एकड़ में हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। इसमें 1 लाख युवाओं के बैठने की क्षमता होने का दावा किया गया है। बारिश के कारण मैदान में कीचड़ है। मिट्टी और गिट्टी डालकर जमीन समतल करने का काम चल रहा है। डोम और मंच तैयार करने के लिए दिल्ली से आई टीम व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।

बारिश से बचने की व्‍यवस्‍था : 19 सितंबर को बारिश के मौसम की वजह से आयोजन प्रभावित न हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं, लेकिन गीला मैदान अभी भी चुनौती बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को निकली तेज धूप ने आयोजकों को राहत दी है। कार्यक्रम के लिए 50 हजार वर्गफीट में अलग-अलग डोम तैयार हो रहे हैं, जिनमें एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अब तक आयोजन के लिए डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

भारत जोड़ो मैदानपर छात्रों की गूंज : कांग्रेस ने आयोजन को ‘छात्रों की गूंज’ नाम दिया है और आयोजन स्थल को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करने वाली टीम के सदस्य इंदौर पहुंच चुके हैं और उन्होंने आयोजन की कमान संभाल ली है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की एंट्री रीजनल पार्क की ओर से होगी, जबकि राहुल गांधी मंच के पीछे के हिस्से से प्रवेश करेंगे। डोम तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की एक एजेंसी को दी गई है। कुछ डोम बनकर तैयार भी हो चुके हैं।

क्‍या है 5 शर्तें
सिर्फ खाली जमीन मिलेगी।
कांग्रेस को खुद करना होगी सुरक्षा व्‍यवस्‍था।
सभी आवश्‍यक विभागों की अनुमति या एनओसी लेना होगी।
अनुतति के बगैर नहीं बजेंगे डीजे और लाउडस्‍पीकर।
अगर समय से ज्‍यादा आयोजन किया तो भरना होगा किराया।
अगला लेख
कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी