खजराना गणेश मंदिर में भक्तों के लिए 20 करोड़ का बीमा, जानिए किसे और किन शर्तों पर मिलेगा इंश्योरेंस का लाभ
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 10 दिन का गणेशोत्सव प्रारंभहो गया है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेगे, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रर्याप्त इंतजाम किए हैं। लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने पहली बार 20 करोड़ रुपए की पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी भी कराई है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए बीमा को सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त कवच के तौर पर लिया गया है।
किस शर्त पर मिलेगा लाभ : बता दें कि पॉलिसी के तहत गणेशोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार बीमा सुरक्षा मिलेगी। किसी दुर्घटना, अप्रिय घटना या जनहानि की स्थिति में पॉलिसी के प्रावधानों के मुताबिक बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया जा सकेगा।
कलेक्टर बोले- ईश्वर करे बीमा की जरूरत न पड़े : मंदिर समिति के अध्यक्ष और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं का बीमा कराया गया है। इसकी क्लेम राशि 20 करोड़ रुपए रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से यही प्रार्थना है कि इसकी जरूरत न पड़े। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पहले करीब 2 करोड़ का था बीमा : बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बीमा की व्यवस्था की गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान गणपति की कृपा से बीमा सुविधा का उपयोग करने की स्थिति न आए, यही कामना है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहले भी इंश्योरेंस कराया जाता था, लेकिन उस समय करीब 2 करोड़ रुपए का बीमा रहता था। इस साल पहली बार बीमा राशि बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए की गई है।
हर इंदौरी का श्रीगणेश है खजराना : बता दें कि खजराना गणेश मंदिर यहां का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां आम दिनों में रोजाना हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जबकि गणेशोत्सव में तो यहां रोजाना लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इंदौरियों के लिए तो यह स्थान हर काम की शुरुआत के लिए तय है। नया घर लिया हो, वाहन लिया हो या शादी की हो या बच्चे का जन्म हुआ है। हर इंदौर वासी के शुभ काम की शुरुआत इसी मंदिर से होती है।