इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्ट्रेशन जारी
19 सितंबर को पूरे देश की नजर इंदौर पर होगी, वजह होगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी। राहुल गांधी इंदौर में 19 सितंबर को जेन जी को छात्रों की गूंज में संबोधित करेंगे। लंबी मशक्कत के बाद आयोजन के लिए कांग्रेस को जगह की अनुमति मिल पाई है।
अब यह आयोजन इंदौर के रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान में किया जाएगा। कांग्रेस ने इस मैदान को फिलहाल भारत जोडा मैदान नाम दिया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करने वाली टीम ने आयोजन की कमान संभाल ली है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की एंट्री रीजनल पार्क की ओर से होगी, जबकि राहुल गांधी मंच के पीछे के हिस्से से प्रवेश करेंगे। आयोजन के लिए एक तरह से राहुल के लिए मैदान तैयार है। अब देखना होगा, यह आयोजन कितना सफल होता है।
बारिश से बचने की व्यवस्था : 19 सितंबर को बारिश के मौसम की वजह से आयोजन प्रभावित न हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं, लेकिन गीला मैदान अभी भी चुनौती बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को निकली तेज धूप ने आयोजकों को राहत दी है। कार्यक्रम के लिए 50 हजार वर्गफीट में अलग-अलग डोम तैयार हो रहे हैं, जिनमें एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का दावा है कि अब तक आयोजन के लिए डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
भारत जोड़ो मैदान पर छात्रों की गूंज : कांग्रेस ने आयोजन को छात्रों की गूंज नाम दिया है और आयोजन स्थल को भारत जोड़ो मैदान नाम दिया गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करने वाली टीम के सदस्य इंदौर पहुंच चुके हैं और उन्होंने आयोजन की कमान संभाल ली है। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की एंट्री रीजनल पार्क की ओर से होगी, जबकि राहुल गांधी मंच के पीछे के हिस्से से प्रवेश करेंगे। डोम तैयार करने की जिम्मेदारी भोपाल की एक एजेंसी को दी गई है। कुछ डोम बनकर तैयार भी हो चुके हैं।
संबोधन से पहले लाइव कंसर्ट : कार्यक्रम का समय शाम 5 बजे है, लेकिन इसके 6 बजे तक शुरू होने की संभावना है। राहुल गांधी से पहले सिंगर राघव और रैपर लश-करी प्रस्तुति देंगे। साढ़े सात बजे के बाद राहुल गांधी मंच पर पहुंचेंगे। मंच पर कुर्सियां नहीं लगाई जाएंगी। राहुल गांधी सीधे मंच पर पहुंचकर जेन-जी से संवाद करेंगे। कांग्रेस के अन्य नेता मंच पर मौजूद नहीं रहेंगे। उनके बैठने की व्यवस्था अलग डोम में की गई है।