1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul-priyanka-gandhi-fir-delhi-police-akashvani-bhawan-sir-protest

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

Rahul Priyanka Gandhi Delhi Police FIR
Rahul Priyanka Gandhi Delhi Police FIR: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने अनाधिकृत रूप से बैरिकेड्स लांघकर सरकारी परिसर (आकाशवाणी भवन) में घुसने और धरना देने के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विपक्ष के अन्य नेताओं पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरी ओर, भाई-बहन के इस धरने को लेकर इंडिया गठबंधन में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। 

क्या है पूरा मामला?

विपक्ष द्वारा 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने और धांधली के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विशाल मार्च का आह्वान किया था। ALSO READ: Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में
 
जब पुलिस ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोका, तो विपक्षी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद नेताओं ने बैरिकेड्स लांघे और रायसीना रोड के समीप स्थित आकाशवाणी भवन के परिसर में प्रवेश कर वहीं 8 घंटे से अधिक समय तक धरना शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे पुलिस ने धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और लगभग 50 अन्य सांसदों को हिरासत में लिया और किंग्सवे कैंप के न्यू पुलिस लाइंस ले जाकर बाद में रिहा किया। ALSO READ: राहुल गांधी पर DMK का निशाना, SIR में वोटर नाम कटने पर चुप क्यों? TVK से गठबंधन को लेकर भी उठे सवाल

क्या हैं राहुल प्रियंका पर आरोप?

राहुल और प्रियंका गांधी पर यह एफआईआर दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में आकाशवाणी भवन (ऑल इंडिया रेडियो) प्रशासन की शिकायत पर दर्ज की गई है। विपक्षी नेताओं पर सरकारी संपत्ति (आकाशवाणी भवन परिसर) में बिना अनुमति बैरिकेड तोड़कर जबरन घुसने का आरोप। उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में धरना देकर मार्ग अवरुद्ध करने और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने का आरोप। इसके साथ ही धारा 144 के लागू होने के बावजूद बिना अनुमति विशाल सभा और प्रदर्शन करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाई-बहन का शो, सहयोगी नाराज 

दूसरी ओर, विपक्ष के इस मार्च ने कांग्रेस के सहयोगियों को ही नाराज कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठकर सारी लाइमलाइट बटोर ली। विपक्ष के नेताओं को लग रहा है कि यह बड़ा विरोध प्रदर्शन राहुल और प्रियंका शो बनकर रह गया। 
अगला लेख
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश