1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi seemapuri 5 storey building collapse

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

delhi building collapse
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक 5 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह गई। खबरों के मुताबिक 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह इमारत करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी हुई थी।  दिल्ली फायर सर्विस को बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारी के मुताबिक, मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
मौके पर तलाशी और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए NDRF को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। दिल्ली फायर सर्विस और NDRF की टीमें मिलकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
अगला लेख
'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'