1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. indore crime news : attack on woman bjp leader with blade

इंदौर में महिला भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने गाल पर मारी ब्लेड

indore crime news
Indore news : मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने भाजपा नेत्री सुनीता पर जानलेवा हमला कर दिया। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाशों ने उनके गाल पर ब्लेड मार दी। पुलिस ने 3 बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
 
भाजपा नेत्री सुनीता को घर से बाहर बुलाकर बदमाश ने उनके गाल पर ब्लेड से हमला कर दिया है। ब्लेड के वार से महिला का चेहरा खराब हो गया है। तत्काल घायल अवस्था में भाजपा नेत्री को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि लिस्टेड बदमाश कपिल जाटव, उज्जवल और भीम सिंह ने भाजपा नेत्री पर हमला किया था। भीम सिंह थाने का लिस्टेड बदमाश है। कपिल के खिलाफ भी परदेशीपुरा थाने में कई अपराध दर्ज है।
 
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग का कमरे पर लाइन लगाने का काम चल रहा था, भाजपा नेत्री इस काम को देख रही थी, इसी दौरान भाजपा नेत्री का उज्जवल नामक युवक से विवाद हो गया। इसका बदला लेने के लिए कपिल और भीम यादव ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया।
अगला लेख
मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, गोडसे आक्रांता नहीं सपूत