सम्बंधित जानकारी
- Indore Crime News: बेटी की हत्या कर ले जा रहा था शव, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
- नेपाल के पीएम ने इंदौर में एशिया के सबसे बड़े बायो-सीएनजी संयंत्र का दौरा किया
- इंदौर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड, पारंपरिक अंदाज में स्वागत
- भाजपा नेता गोलू शुक्ला के दफ्तर में आग, 50 फीट दूर सड़क पर गिरे शटर
- महाकाल लोक के बाद अब इंदौर के अहिल्या लोक पर बवाल, फैसले के खिलाफ व्यापारी लामबंद
इंदौर में बारात में चले चाकू, 3 घायल
इंदौर। शहर में बारात के दौरान हुए झगड़े में तीन लोगों को कथित रूप से चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पलासिया के थाना प्रभारी संजय बैस ने बताया कि यह घटना पलासिया इलाके में उस समय हुई जब शनिवार की रात क्लर्क कॉलोनी चौक से बड़ी ग्वालटोली इलाके में एक बारात निकल रही थी।
उन्होंने कहा कि बारात जब चिटनिस कम्युनिटी हॉल से गुजर रही थी तब केशव सिलावट, अभिषेक धीमान और लकी बोरासी ने तीन पीड़ितों से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे तथा मना करने पर आरोपियों ने पीड़ितों की पिटाई शुरु कर दी और उनमें से एक ने चाकू से तीनों पीड़ितों पर वार कर दिया।
उन्होंने कहा कि वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए जबकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने घायलों का एम वाय अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। भाषा
