1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. grand-daughter-kills-grand-father-with-bat

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

indore crime news
Indore Crime News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय लड़की ने अपने 75 वर्षीय दादा की क्रिकेट बैट से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पोती का दावा है कि 10 साल पहले दादा ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी, जिसका गुस्सा उसके मन में दबा हुआ था। पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। ALSO READ: आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट
 

अदिति का माता-पिता से हुआ था झगड़ा

पुलिस का मुताबिक, आरोपी छात्रा अदिति पाटिल के पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और महालक्ष्मी नगर में रहते हैं। शनिवार रात को घर में टोक-टाक को लेकर अदिति का माता-पिता से झगड़ा हुआ। गुस्से में अदिति रात करीब 3 बजे अपनी बुलेट बाइक पर क्रिकेट का बैट लेकर स्कीम-51 स्थित अपने दादा-दादी के घर पहुंची। घर में घुसते ही उसने गहरी नींद में सो रहे अपने दादा भगवत राव पाटिल के सिर पर बैट से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
 
हमले के वक्त भगवत राव की पत्नी सुलोचना भी वहीं सो रही थीं। अचानक हुई चीख-पुकार और खून से लथपथ शव को देखकर परिजनों ने तुरंत उन्हें सांवेर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद भगवत राव को मृत घोषित कर दिया। ALSO READ: चौकी बंद, दुकान चालू, इंदौर में रात 1 बजे विंडो से बिक रही शराब, पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर उड़ी नियमों की धज्जियां
 

रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गई थी, जहां से एरोड्रम पुलिस ने उसे रात में ही हिरासत में ले लिया। रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
 

पोती ने क्यों ली दादा की जान?

पूछताछ में अदिति ने पुलिस को बताया कि जब वह महज 10 साल की थी, तब विशेष सशस्त्र बल (SAF) से रिटायर्ड उसके दादा ने उसके साथ गलत हरकत की थी। लोक-लाज और पारिवारिक बदनामी के डर से उसने तब यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन उसके मन में नफरत बैठ गई थी। पुलिस अब आरोपी लड़की के इन दावों की बारीकी से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वाकई 10 साल पहले ऐसी कोई घटना हुई थी या परिवार में इस विवाद को लेकर पहले कभी कोई शिकायत या पंचायत हुई थी।
अगला लेख
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट