Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?
Nvidia के पूर्व CEO के बारे में एक नया खुलासा सामने आया है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ये कारनामा किया था। दरअसल, जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब उनकी निजी संपत्ति के हस्तांतरण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
कंपनी में अफेयर्स के खुलासे और पद छोड़ने से ठीक आठ महीने पहले जेनसन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी हुआंग ने एनवीडिया के 10.5 अरब डॉलर (लगभग 5.9 करोड़ शेयर) से अधिक मूल्य के शेयर एक फैमिली ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दिए थे। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) के दस्तावेजों के हवाले से सामने आए इस कदम को वित्तीय विशेषज्ञ वेल्थ ट्रांसफर की सबसे चौंकाने वाली रणनीतियों में से एक बता रहे हैं।
क्या है शेयरों के ट्रांसफर का मामला : बता दें कि रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार मार्च 2026 में हुआंग दंपति ने 5.9 करोड़ से अधिक शेयर 'हुआंग इर्रेवोकेबल रिमाइंडर्स ट्रस्ट' में ट्रांसफर किए। यह भारी-भरकम ट्रांसफर उस समय हुआ जब जेनसन और लोरी हुआंग द्वारा वर्ष 2016 में स्थापित दो 10-वर्षीय ग्रैंटर रिटेंड एन्युटी ट्रस्ट (GRATs) मार्च में समाप्त हुए। संपत्ति योजना के तहत दंपति ने कुल चार जीआरएटी शुरू किए थे। इनमें से दो ट्रस्ट चार-चार साल की अवधि के लिए थे, जबकि दो ट्रस्ट 10 साल की लंबी अवधि के लिए बनाए गए थे। वेल्थ प्लानर्स के मुताबिक, 10 साल की अवधि वाले जीआरएटी आमतौर पर बहुत कम चुने जाते हैं, क्योंकि लंबी अवधि में शेयरों की वृद्धि का सटीक अनुमान लगाना बेहद कठिन होता है।
कैसे 10 साल में 51 मिलियन डॉलर बन गए 10.5 डॉलर : यह वेल्थ ट्रांसफर एनवीडिया के शेयरों में आई ऐतिहासिक तेजी का सीधा परिणाम है। हुआंग दंपति ने वर्ष 2016 में अपने 10-वर्षीय ट्रस्ट में महज 51 मिलियन डॉलर (5.1 करोड़ डॉलर) मूल्य के एनवीडिया शेयर डाले थे। बीते एक दशक में वैश्विक स्तर पर एआई चिप्स की भारी मांग के चलते कंपनी के शेयरों में 22,161 फीसदी का जबर्दस्त उछाल आया। इसी अकल्पनीय बढ़त ने 51 मिलियन डॉलर की शुरुआती पूंजी को 10.5 अरब डॉलर की विशालकाय संपत्ति में तब्दील कर दिया। ट्रस्ट और संपदा मामलों के विशेषज्ञ वकील जोशुआ कैसवेल के अनुसार, यह रणनीति दर्शाती है कि हुआंग को स्वयं और अपनी कंपनी की विकास क्षमता पर अटूट भरोसा था, भले ही उन्हें यह नहीं पता था कि यह लिक्विडिटी इवेंट कब घटित होगा।
क्या टैक्स बचाना थी खास वजह : संपत्ति सलाहकारों (एस्टेट प्लानर्स) के अनुसार, माता-पिता द्वारा अपनी संतानों या उत्तराधिकारियों को संघीय संपदा कर (Federal Estate Tax) चुकाए बिना संपत्ति सौंपने के लिए इस प्रकार के ट्रस्ट बेहद प्रभावी और सुव्यवस्थित जरिया माने जाते हैं। बता दें कि हुआंग दंपति के दो वयस्क बच्चे मैडिसन और स्पेंसर हैं, दोनों ही एनवीडिया में कार्यरत हैं। हालांकि, इस इर्रेवोकेबल ट्रस्ट का वास्तविक लाभार्थी कौन है, यह सार्वजनिक दस्तावेजों में स्पष्ट नहीं किया गया है।
हुआंग की मौजूदा हिस्सेदारी: इस बड़े ट्रांसफर के बावजूद 63 वर्षीय जेनसन हुआंग अब भी एनवीडिया के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक बने हुए हैं। उनके पास कंपनी की लगभग 3.5 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कुल मार्केट वैल्यू करीब 130 से 150 अरब डॉलर आंकी गई है।
क्यों इस्तीफा देना पड़ा था : वर्ष 1993 में क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ मिलकर एनवीडिया की नींव रखने वाले जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर 2026 को अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मई में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अवगत कराया था कि एक चीनी कारोबारी महिला के साथ हुआंग के कथित रोमांटिक संबंध अमेरिका की सुरक्षा के लिए काउंटर-इंटेलिजेंस जोखिम पैदा कर रहे हैं। इसके बाद कंपनी के भीतर दो महिला कर्मचारियों के साथ भी उनके प्रेम संबंधों की खबरें सामने आईं। इन विवादों की झड़ी ने कंपनी की साख और कारोबारी प्रदर्शन को गहरा झटका दिया, जिसके चलते तीन दशकों से कमान संभाल रहे हुआंग को पद छोड़ना पड़ा।