रुद्र पूजा एक उच्चतर वैज्ञानिक तकनीक है और इसके रचयिता महान वैज्ञानिक हैं: स्वामी शिवपाद
आर्ट ऑफ लिविंग नवरात्रि में द्वितीय दिवस पर रुद्र होम में स्वामी शिवपाद ने खोले सनातन पूजन के आश्चर्जनक रहस्य
art of living indore
विशेष कार्यक्रमो में इंदौर शहर की 51 महिला पुलिस अधिकारी और महिला कॉन्स्टेबल को उनके गृहस्थ जीवन के साथ समाज की जिम्मेदारी सकुलशलता पूर्वक उठाने के लिए स्वामी जी द्वारा विशेष सम्मान किया गया। यह सम्मान नारी शक्ति के लिए दिया गया। महिलाओं के लिए इंदौर शहर को सुरक्षित बनाने और हर परिशानी में उपलब्ध होने के लिए महिला पुलिस हमेशा तैयार होती है। इस सम्मान समारोह में इंदौर के लगभग सभी महिला पुलिस के ग्रुप को कवर किया गया।
विशेष कार्यक्रमो की कड़ी में सन्ध्या को चंडी पाठ का आरंभ हुआ। दूसरे दिन के कार्यकर्मो में सुबह रुद्र होम के साथ श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा की गई शिव आराधना से पूरा पंडाल ऊर्जा से झंकृत हो गया और ओमनी रेसिडेंसी में उपस्थित सेकड़ो श्रोताओं को एक अलग ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम का समापन रविवार को सुबह 8 से 12 तक चंडी होम एवम महाप्रसादी वितरण के साथ होगा।

