1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Actor Alleges Bribery After Web Series Shoot Halted, indore Police

शेम ऑन यू इंदौर पुलि‍स, आप घूसखोर हो, आप में तमीज नहीं, पुल‍िस कमि‍श्नर में तो सलमान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड है

मॉडल अभिनेता कपील खादीवाल ने इंदौर पुल‍िस पर लगाए गंभीर आरोप

kapil khadiwal
वेब सीरीज की शूटिंग रुकवाने को लेकर अभिनेता कपिल खादीवाल ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि रात 11 बजे तक की अनुमति के बावजूद शूटिंग 12:30 बजे तक जारी थी। पुलिस ने अभिनेता को 27 नवंबर को बयान के लिए नोटिस भेजा है। अभि‍नेता का यह वीड‍ियो सोशल मीडि‍या वायरल है। जि‍समें वे शेम ऑन यू इंदौर पुलि‍स कहते सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने इंदौर पुल‍िस कम‍िश्‍नर को भी आडे हाथों लि‍या है।

अभिनेता एवं मॉडल कपिल खादीवाल ने इंदौर पुलि‍स पर आरोप लगाते हुए वीडि‍यो में कहा क‍ि पहले तो परमि‍शन नहीं दी गई शूट‍िंग की, जब शूट‍िंग शुरू हुई तो पुल‍िस वाले बार बार सेट पर र‍िश्‍वत मांगने आते रहे। उन्‍होंने हमसे सवाल पर सवाल कि‍ए। फ‍िर एक तरफ ले जाकर र‍िश्‍वत मांगते हैं। इतना परेशान कि‍या की शूट‍िंग रूक गई और पूरा यूनिट वापस चला गया।

कम‍िश्‍नर में सलमान खान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड : कपिल खादीवाल ने वीड‍ियो में कहा क‍ि यहां के पुल‍िस कम‍िश्नर में तो सलमान खान से ज्‍यादा एट‍िट्यूड है। उनसे म‍िलने का समय मांगा तो द‍िया नहीं। पता नहीं कहीं के राजा है कम‍िश्‍नर या क्‍या है। कपिल खादीवाल ने कनाड़िया पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसके चलते उनकी वेब सीरीज की शूटिंग रुकवा दी गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शूटिंग की अनुमति रात 11 बजे तक ही दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद रात 12:30 बजे तक शूटिंग जारी रखी गई थी। इसी कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद करवाई।

जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता एवं मॉडल कपिल खादीवाल द्वारा एक वेब सीरीज का निर्माण किया जा रहा है। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री ईशा तलवार, अभिनेता रजनीश दुग्गल सहित बॉलीवुड के कई कलाकार काम कर रहे हैं। वेब सीरीज की शूटिंग इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में की जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और निर्धारित समय से अधिक शूटिंग किए जाने का हवाला देते हुए शूटिंग रुकवा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अभिनेता कपिल खादीवाल ने एक वीडियो बनाकर जारी किया, वीडियो में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रिश्वत मांगने के आरोप लगाए।

अभिनेता का कहना है कि शूटिंग के दौरान पुलिस की ओर से जिस तरह की मांग की जा रही थी, उसके चलते शूटिंग में बाधा उत्पन्न हुई। हालांकि रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर पुलिस का पक्ष अलग है, कनाड़िया पुलिस के मुताबिक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए रात 11 बजे तक की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद फिल्म यूनिट द्वारा रात 12:30 बजे तक शूटिंग की जा रही थी। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी शूटिंग जारी रहने के कारण पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शूटिंग रुकवाई थी।

वहीं अभिनेता द्वारा वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बाद अब पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। कनाड़िया पुलिस ने कपिल खादीवाल को नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से उन्हें 27 नवंबर को क्राइम ब्रांच और कनाड़िया थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में अभिनेता और पुलिस के अलग-अलग दावों के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। अब 27 नवंबर को अभिनेता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
अगला लेख
सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!