1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 30-year-old Shubham hanged himself in Indore.

इंदौर में 30 साल के शुभम ने फांसी लगाई, 5 महीने पहले गर्लफ्रेंड के पिता से हुआ था विवाद, क्‍या है लव अफेयर कनेक्‍शन?

Shubham
इंदौर में लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप स्थित श्रीनाथ ग्रीन व्यू में 30 वर्षीय शुभम पटेल ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुभम अगरबत्ती कारखाने में काम करता था। रात करीब 12:30 बजे वह घर लौटा और अपने कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद कमरे से आवाज आने पर परिजनों ने रोशनदान से देखा तो शुभम फंदे पर झूल रहा था। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि इलाके की ही एक युवती से शुभम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 5 महीने पहले युवती के पिता ने शुभम के साथ मारपीट की थी। इसके बाद शुभम ने लसूड़िया थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुभम के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अगला लेख
Electric Scooter : टॉप टेन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जिन्होंने मचाई धूम