गुरुवार, 12 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 2 people beat up a police sub inspector in Indore
Last Updated : मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (21:51 IST)

इंदौर में 2 लोगों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को पीटा, 2 गिरफ्‍तार

इंदौर में 2 लोगों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को पीटा, 2 गिरफ्‍तार - 2 people beat up a police sub inspector in Indore
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में पुलिस के एक उपनिरीक्षक को मंगलवार को चौराहे पर सरेआम पीटने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोपों में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोग शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि नगर निगम चौराहे पर पुलिस के उपनिरीक्षक नाथूराम दोहरे के साथ हुई घटना को लेकर रवि कश्यप और उसके साथी मनीष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 साल के आस-पास है।

 
मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मोटर यान अधिनियम के तहत उनका वाहन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम चौराहे पर कश्यप एक व्यक्ति से बीच सड़क पर झगड़ रहा था और उपनिरीक्षक दोहरे ने जब विवाद शांत करने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई।

 
घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति दोहरे का कॉलर पकड़कर जब उनके साथ मारपीट कर रहा था, तब यातायात पुलिस के 2 आरक्षकों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन वे उपनिरीक्षक को इस शख्स की पकड़ से तुरंत छुड़ा नहीं पाए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
MP: मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति