1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. In Indore, a female police officer committed suicide by jumping from a building

इंदौर में महिला पुलिस अधिकारी ने इमारत से कूदकर दी जान, प्रसूति अवकाश के बाद ही लौटी थीं सेवा में

In Indore
Indore News: इंदौर में एक महिला पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) की बहुमंजिला आवासीय इमारत से कथित तौर पर छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) आशीष पटेल ने बताया कि आजाद नगर क्षेत्र स्थित पीटीसी में सूबेदार के पद पर तैनात नेहा शर्मा (32) ने इस संस्थान के परिसर की बहुमंजिला आवासीय इमारत से कथित तौर पर छलांग लगाकर जान दे दी।

 
उन्होंने बताया कि शर्मा की कथित आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है और पुलिस का दल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। पीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा कुछ समय पहले ही प्रसूति अवकाश के बाद सेवा में लौटी थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भागा उजास एनर्जी का शेयर, 1 साल में 20,634 फीसदी रिटर्न, बाजार में यह क्या हो रहा है?