1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 11 temples in Ujjain will trade like the stock market

उज्‍जैन के 11 मंदिर शेयर बाजार की तरह करेंगे ट्रेडिंग, बनाए जाएंगे टेंपल बॉन्‍ड, देश में पहली बार ऐसा प्रयोग

Eleven temples in Ujjain will trade like the stock market
श्री महाकाल की नगरी उज्‍जैन के मंदिरों को लेकर प्रयोग होने जा रहा है। ऐसा प्रयोग देश में पहली बार हो रहा है। अब यहां के करीब 11 मंदिर शेयर बाजार की तरह ट्रेडिंग करेंगे। यह धार्मिक स्थलों के विकास या सौंदर्यीकरण के लिए जारी होंगे और इसमें आम व्यक्ति भी हर दिन बॉन्ड खरीदी-बिक्री करते हुए सीधे सहभागी बन सकेंगे।

बता दें कि अगले एक-दो महीने में टेंपल बॉन्ड की ऑनलाइन खरीदी बिक्री शुरू हो जाएगी। शहर के कुल 11 मंदिरों के विकास के लिए 1124 करोड़ रुपए का प्लान बना है। इसके लिए यूडीए की गारंटी पर 600 करोड़ रुपए लोन लेने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। लोन देने वाली बैंक ने भी स्वीकृति दे दी। अब 200 रुपए टेंपल बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इंदौर की तर्ज पर करेगा काम : इंदौर में जलूद सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी करते हुए निगम ने 244 करोड़ जुटाए। इससे नगर निगम ​का करोड़ों रुपए का बिजली बिल बचा। इंदौर के जिन लोगों ने ग्रीन बॉन्ड खरीदे, उन्हें करीब 8.25% प्रतिवर्ष का आकर्षक ब्याज मिला। जो बैंक ब्याज से ज्यादा है। ठीक इसी तर्ज पर उज्जैन का टेंपल बॉन्ड काम करेगा।

जारी होंगे टेंपल बॉन्ड : बता दें कि कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सिद्धवट और सांदीपनि आश्रम के लिए काम शुरू हो चुका है। नलखेड़ा स्थित मां बगुलामुखी मंदिर, अंगारेश्वर महादेव मंदिर व भूखी माता के लिए भी निर्माण एजेंसी को वर्क-ऑर्डर जारी हो चुके हैं। गढ़कालिका, शनि मंदिर के टेंडर एक सप्ताह में खुल जाएंगे।
अगला लेख
भारत में प्रदर्शनों पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान, UN एक्सपर्ट्स पर भी कसा तंज