सम्बंधित जानकारी
- घर पर ऐसे बनाएं तुलसी चाय का मसाला, ऐसे मिलेगी Immune System को मजबूती
- Winter Recipes : सर्दियों में खाएं सेहत बनाने वाली 5 Yummy Dishes
- तुलसी की चटनी इम्युनिटी के साथ बढ़ाएगी खाने का स्वाद, इस मौसम अवश्य खाएं, पढ़ें 3 स्टेप्स
- winter special dish : मक्के की रोटी और सरसों का साग की शानदार रेसिपी
- Amla Launji : आंवले की चटपटी लौंजी, बढ़ाएगी आपके खाने का स्वाद, पढ़ें Easy Recipe
ठंड में हर सुबह पिएं एक कप लौंग की चाय, होंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
सामग्री :
4-5 लौंग 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा (किसा हुआ), 2 कप पानी, नीबू का रस, 1 चम्मच शहद।
4-5 लौंग 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा (किसा हुआ), 2 कप पानी, नीबू का रस, 1 चम्मच शहद।
कैसे बनाएं, पढ़ें विधि : एक भगोने में 2 कप पानी डालें और 2-3 उबाल आने पर गैस बंद कर दें। अब इसमें 4-5 लौंग, किसा हुआ अदरक और दालचीनी का टुकड़ा डाल दें। सभी चीजों को 15 से 20 मिनट तक पानी में ही डूबे रहने दें।
अब पानी एक कप में छान लें और 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच नीबू का रस मिलाएं। अब घर पर तैयार की हर्बल लौंग की चाय का मजा उठाएं। सर्द मौसम में यह चाय आपको कई फायदे देगी।
पढ़ें 5 फायदे-
- लौंग में मैग्नीशियम होता है, अत: इसकी चाय पीने से बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म होने के साथ-साथ और इम्युनिटी पावर बढ़ने में भी मदद मिलेगी।
- यदि आपका गला खराब हो रहा हो या गले में खराश, खांसी-जुकाम हो तो यह चाय लाभकारी रहेगा।
- मांसपेशियों में दर्द हो रहा हो तो लौंग की चाय जरूर पिएं, इस समस्या से निजात मिलेगी।
- अगर पाचन तंत्र से कोई समस्या हो तो लौंग की चाय पीना काफी फायदेमंद होगा।
- कफ और गले के विकारों के लिए जहां यह चाय लाभदायक है वहीं दांतों में दर्द के लिए भी लाभकारी रहेगी।
