सम्बंधित जानकारी
- winter special dish : मक्के की रोटी और सरसों का साग की शानदार रेसिपी
- Amla Launji : आंवले की चटपटी लौंजी, बढ़ाएगी आपके खाने का स्वाद, पढ़ें Easy Recipe
- कई रोगों से बचाती है तुलसी की चाय, सर्दी में अवश्य आजमाएं
- गरमा-गरम कढ़ी दूर करेगी आपकी सर्दी-खांसी, जल्दी होंगे स्वस्थ...
- खिचड़ी के health benefits जानकर दंग रह जाएंगे आप, पढ़ें 3 सरल विधियां
तुलसी की चटनी इम्युनिटी के साथ बढ़ाएगी खाने का स्वाद, इस मौसम अवश्य खाएं, पढ़ें 3 स्टेप्स
Basil Chutney
सामग्री :
2 कप ताजी तुलसी की पत्तियां, 1/2 कप ताजा हरा धनिया, 3 हरी मिर्च, 5 लहसुन की कलियां, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1/2 चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार।
विधि :
1. सबसे पहले हरा धनिया और तुलसी की पत्तियों को धोकर अच्छीतरह साफ कर लें।
2. लहसुन में हरी मिर्च, नमक और जीरा डालें और नरम होने तक कूट लें, फिर उसमें तुलसी की पत्तियां और हरा धनिया मिला दीजिए।
3. अब इन्हें मिलाकर चटनी की तरह पीस लीजिए। इसमें ऑलिव ऑइल मिलाएं और पुनः अच्छी तरह बारीक होने तक पीसिए।
लीजिए, आपकी चटपटी, सेहतमंद और इम्युनिटी बढ़ाने वाली तुलसी की चटनी तैयार है।
सर्दभरे इस मौसम में यह चटनी जहां सर्दी-खांसी से राहत देगी, वहीं खाने का स्वाद भी बढ़ाएगी।
-RK.
