गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 82.56 प्रतिशत बच्चे पास
परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं का परिणाम रिकॉर्ड तोड़ 82.56 रहा है। जबकि पिछले साल 2023 की तुलना में रिजल्ट में 17.94 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अहमदाबाद ग्रामीण के दलोद केंद्र और भावनगर के तलगाजर्डा केंद्र का परिणाम सबसे ज्यादा 100 फीसदी रहा। राजधानी गांधीनगर में सबसे ज्यादा 87.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए तो पोरबंदर का रिजल्ट सबसे कम 74.57 प्रतिशत है।
1389 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। 23247 छात्रों ने A1 ग्रेड हासिल की। परीक्षा में 79.12 प्रतिशत लड़के और 86.69 प्रतिशत लड़कियां सफल रही।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें