सम्बंधित जानकारी
- iPhones को धीमा करने का आरोप, Apple को हर यूजर को चुकाना होंगे 15 डॉलर, 6 साल पुराने मामले में फैसला
- Apple ने लांच की smart water bottle, कीमत है 4600 रुपए, पानी के लिए दिलाएगी याद, काउंट होगा हर घूंट
- स्टीव जॉब्स: Stay Hungry Stay Foolish, Apple के संस्थापक से जानिए सफलता पाने के मूल मंत्र
- कूल-कूल पाइनापल ज्यूस बनाने के 6 सरल टिप्स
- Summer Drink : गर्मी से राहत देगा यह देसी पेय, सेहत रहेगी सलामत, पढ़ें सरल विधि
21 साल बाद Apple के iPod का सफर खत्म, म्यूजिक लवर्स को बड़ा झटका
Apple अब आईपॉड को नहीं बनाएगी। टेक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया है। यह पहला एमपी- 3 प्लेयर था जो 1,000 से ज्यादा गाने और 10 घंटे की बैटरी को स्टोर करने में सक्षम था। कंपनी ने कहा कि मौजूदा सप्लाई के खत्म होने तक इसे स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। iPod को 21 साल पहले 23 अक्टूबर 2001 को लॉन्च किया गया था।
...तो जिंदा रहेगा आईपॉड : एपल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ग्रेग जोस्वियाक के मुताबिक 'एपल में म्यूजिक हमेशा कोर का हिस्सा रहा है और जिस तरह से आईपॉड इसे लाखों लोगों तक लेकर आया है वह एक म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रभाव से अधिक है।
आईपॉड ने म्यूजिक सुनने, डिस्कवर करने और शेयर करने के तरीके को रीडिफाइन किया है।' कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स जो एपल म्यूजिक के साथ आते हैं, उनमें आईपॉड जिंदा रहेगा।
घटी लोकप्रियता : कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में आईपॉड के वर्जन लांच किए थे, लेकिन आईफोन और अन्य प्रोडक्ट में भी Apple म्यूजिक मिलने से इसकी लोकप्रियता कम होती चली गई।
इसे देखते हुए Apple ने 2014 से ऑईपॉड के मॉडल्स का प्रोडक्शन धीरे-धीरे बंद कर दिया। 2014 में कंपनी ने आईपॉड क्लासिक बनाना बंद किया था। 2017 में एपल ने अपने सबसे छोटे म्यूजिक प्लेयर आईपॉड नैनो और आईपॉड शफल को बंद कर दिया।
अगला लेख
