आपस में ही खेल रहे हैं पोल-खोल
सतेन्द्र त्रिपाठी, पूर्वी दिल्ली।
गाँधी नगर विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान हो रहा है। टिकट के दावेदार एक-दूसरे की पोल खोलने में जुटे हैं। किसी के खिलाफ पोस्टर निकाले जा रहे हैं तो किसी के खिलाफ चिट्ठियाँ पहुँचाई जा रही है। कोई टिकट पाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं तो कोई टिकट कटवाने के लिए पसीना बहा रहा है।
गाँधी नगर विधानसभा में पिछले दो बार से कांग्रेस के विधायक अरविंदर सिंह लवली का कब्जा है। पहली बार भाजपा के प्रत्याशी दर्शन बहल ने 26 सौ वोटों से सीट जीती थी। उसके बाद दो बार हुए चुनाव में यह सीटी अकाली गठबंधन को दे दी गई। दूसरी बार भाजपा 6 हजार से हारी। तीसरी बार 20 हजार वोटों से। अकाली गठबंधन को सीट देने का भाजपाइयों ने अंदरखाने जमकर विरोध किया।
इससे चेता प्रदेश नेतृत्व सीट अकाली गठबंधन में देने के मूड में नहीं है। इससे भाजपाई भिड़े हुए हैं। इस क्षेत्र की निगम की दो सीटें भाजपा व दो कांग्रेस के पास है। अनेक दावेदारों में मुख्य दावेदारों में जिला के मीडिया प्रभारी बलराज नागपाल, गीता कॉलोनी मंडल के कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा के नेता जितेन्द्र चौधरी जीतू, शांति मौहल्ला कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व पार्षद तिलक राज अग्रवाल, पूर्व डूसू सचिव नरेश शर्मा, महिला मोर्चा की नेता कल्पना जैन व जिला वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ से जुड़े सागरचंद जैन शामिल है।
इनमें बलराज नागपाल को मजबूत माना जा रहा है। इनके माता-पिता दोनों ही लंबे समय तक संघ के स्कूल में पढ़ाते रहे हैं। इनकी मिलनसार छवि से भाजपा को फायदा हो सकता है। श्यामसुंदर अग्रवाल के खिलाफ तो पहले से कुछ लोगों ने पोस्टर निकालने शुरू कर दिए हैं। गीता कॉलोनी मंडल के सदस्य विजय शर्मा को टिकट दिलाने की कमान तीन बार चुनाव हार चुके डॉ. वेदव्यास महाजन ने संभाल रखी है। इन्हें विजय कुमार मल्होत्रा गुट का करीबी माना जा रहा है। जितेन्द्र जीतू व नरेश शर्मा दोनों ही युवा कोटे से टिकट की वकालत कर रहे हैं। नरेश शर्मा तो 14 साल की उम्र में ही आपातकाल के दौरान जेल जा चुके हैं। कल्पना जैन को डॉ. हर्षवर्धन का समर्थन बताया जा रहा है।