1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. story of Shraddha murder case

श्रद्धा मर्डर केस की दिल दहला देने वाली कहानी: फ्रिज में 35 टुकड़े, घर में रंगरेलियां मना रहा था आफताब

Shraddha murder case
नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली में अवैध संबंधों के शक में आफताब अीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की बेहद खौफनाक तरह से जान ले ली। उसने शव के 35 टुकड़े कर उसे फ्रीज में रख दिया और 2 माह में रोज एक-एक कर इन टुकड़ों को घर के पास स्थित जंगल में फेंक दिया। इधर आफताब को लिव इन पार्टनर की हत्या का कोई अफसोस नहीं था, फ्रिज में शव के टुकड़े पड़े थे और वह घर में रंगरेलियां मना रहा था।
 
मुंबई के विकास मदान वाकर ने 16 सितंबर को अपनी बेटी श्रद्धा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। उसकी तलाश करते हुए 8 नवंबर को मुंबई पुलिस दिल्ली पहुंची थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंबई पुलिस ने महरौली पुलिस से संपर्क किया।
 
पुलिस के अनुसार, दोनों 2019 से लिव इन में रह रहे थे। दोनों को एक दूसरे पर अवैध संबंधों को शक था। आफताब के कई अन्य लड़कियों से भी संबंध थे और श्रद्धा उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। इस वजह से दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए थे। अप्रैल में दोनों संबंध सुधारने के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे और वहां 3 माह रहे। 8 मई को दोनों दिल्ली आए और 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। 
 
आफताब ने पुलिस को बताया कि 19 मई को उसने एक डबल डोर फ्रिज, आरी और कई पॉली बैग खरीदे। फिर शव के 35 टुकड़े कर इन्हें फ्रिज में रख दिया। रोज रात को वह एक शव को ले जाकर जंगल में फेंक देता था। शव से बदबू ना आए इसके लिए वह अगरबत्ती भी जलाकर रखता था। पुलिस ने जंगल से कुछ कंकाल बरामद किए हैं। इनकी डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी।  
 
आफताब ने अमेरिकी क्राइम सीरियल डेकस्टर देखकर हत्या की साजिश रची थी। उसने इंटरनेट पर भी शव नष्ट करने के तरीके खोजे थे।
अगला लेख
मिजोरम में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान धंसने से 8 लोगों की मौत