सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के 3 शहरों और मुंबई से 317 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट जब्त
- बिहार के साइबर ठगों ने 250 अमेरिकियों को बनाया निशाना, इन एप्स का करते थे इस्तेमाल
- टीवी की आवाज पर लड़ाई, गुस्से में बहू ने सास के हाथ की 3 अंगुलियां चबाई
- दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मारी गोली
- घरेलू सहायक ने दिव्यांग लड़के की हत्या की, मोबाइल और पैसे लेकर फरार
विराट फैन ने ली रोहित समर्थक की जान, सोशल मीडिया पर उठी मांग अरेस्ट कोहली
चेन्नई। भारत में क्रिकेट के प्रति वहीं उत्साह दिखाई देता है जो अन्य देशों में फुटबॉल के प्रति है। यही उत्साह जब जुनुन में बदल जाता है तो किसी की जान भी ले सकता है। ऐसा ही कुछ तमिलनाडु में उस समय हुआ जब 2 दोस्तों में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बहस छिड़ गई। विराट के प्रशंसक ने गुस्से में रोहित समर्थक की हत्या कर दी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर अरेस्ट कोहली ट्रेंड करने लगा।
दोनों में रोहित और विराट को लेकर बहस शुरू हुई। धर्मराज विराट की सराहना कर रहा था तो विग्नेश रोहित की तारीफ कर रहा था। देखते ही देखते मामला एक दूसरे की पत्नियों तक पहुंच गया। धर्मराज ने इस पर अपने बचपन के दोस्त विग्नेश पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। विग्नेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
देखते ही देखते सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अरेस्ट कोहली ट्रेंड करने लगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि क्रिकेट की बहस में इतना मत उलझों की किसी की जान पर बन आए।
कुछ ट्विटर यूजर्स ने अरेस्ट कोहली ट्रेंड चलाने के लिए रोहित फैंस को आड़े हाथों लिया तो कई लोगों का यह भी मानना था कि कोहली फैंस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।People who are tweeting to arrest koch#ArrestKohli pic.twitter.com/GVbucLEAU9
— Ritesh Singh (@Riteshsingh108) October 15, 2022
These guys still have no shame after this inhuman activity. They should deserve to go to jail along with Kohli !
—
Abusive Idol ! Criminal Fans #ArrestKohli pic.twitter.com/qEScjrfyDm
