1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Fake notes worth Rs 317 crore seized

गुजरात के 3 शहरों और मुंबई से 317 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट जब्त

Fake note
सूरत (गुजरात)। गुजरात के सूरत शहर की पुलिस ने राज्य में विभिन्न स्थानों और मुंबई से 317 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं तथा इस सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से उठाया गया। वह एक कूरियर कंपनी संचालित करता है जिसकी विभिन्न शहरों में शाखाएं हैं। जाली नोट मुंबई, आणंद, सूरत और जामनगर में विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए।
 
सूरत पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जाली नोट 2,000 और 500 रुपए मूल्य के हैं। साथ ही, नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर कर दिए गए 500 और 1,000 रुपए के नोट भी जब्त किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि हाल में हितेश कोटाडिया नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई। वह 25.8 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट एक एंबुलेंस से लेकर जा रहा था। 6 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
पुलिस के मुताबिक जैन जाली नोट आरोपियों को आपूर्ति करता था। वह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली स्थित कार्यालयों से कूरियर सेवा भी संचालित करता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जैन उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में जाली नोट छापता था और उसे अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई भेजता था। उसने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक गोदाम में जाली नोट को छिपाकर रखा था। पुलिस ने केवल मुंबई से 227 करोड़ रुपए मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
अगला लेख
गैर हिन्दुओं को काम पर रखना पड़ा महंगा, गरबा आयोजकों की कर दी पिटाई