शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. amanat ali shot girl on road, arrested
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (14:16 IST)

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मारी गोली

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मारी गोली - amanat ali shot girl on road, arrested
नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार इलाके में एकतरफा प्यार के चक्कर में एक युवक ने सड़क पर छात्रा को गोली मार दी। गोली लड़की के शरीर में फंस गई, जिसका ऑपरेशन 6 महीने बाद होगा। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को अमानत अली अली ने संगम विहार में एक किशोरी को गोली मारकर उसे मारने का प्रयास किया। अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित युवती के संपर्क में था और पिछले 4-5 महीनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था।
 
वह इंस्टाग्राम पर भी छात्रा को परेशान किया करता था। इस पर छात्रा ने उसे ब्लॉक कर दिया। लेकिन उसने छात्रा को परेशान करना नहीं छोड़ा। 25 अगस्त को जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी कि अमानत अली ने संगम विहार के बी ब्लॉक के पास उसे गोली मार दी। इसके बाद तीनों लड़के बाइक से भाग निकले। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अरमान अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड के दुमका में भी 29 अगस्त को स्कूल से घर लौट रही कक्षा 12वीं की छात्रा को शाहरुख नामक युवक ने जिंदा जला दिया था। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें
Indore में नौकरी से निकालने पर 7 कर्मचारियों ने खाया जहर, हालत गंभीर