सम्बंधित जानकारी
- Omicron के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में, एक्सपर्ट ने बताया कैसी होगी तीसरी लहर...
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लॉकडाउन की संभावना को किया खारिज, कहा- ओमिक्रॉन की स्थिति पर नजर रख रहे
- सुप्रीम कोर्ट ने पीपीई किट निर्यात के मामले में आरबीआई के दिशा-निर्देश को सही ठहराया
- omicron : इंदौर में 50 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों को बुला रहे निजी स्कूलों को तत्काल सील करने के निर्देश
- कोरोनावायरस के omicron स्वरूप का दोबारा संक्रमण की उच्च दर से है संबंध : अध्ययन
बिहार में वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, मोदी-शाह को भी लगा दी वैक्सीन
पटना। बिहार के अरवल में कोरोना वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्ट को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां वैक्सीन लेने वाले लोगों में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैक्सीन लेने वालों की लिस्ट में सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा के नाम भी नजर आ रहे हैं।
वैक्सीनेशन एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के नाम पर दर्जनों लोगों का नाम फर्जी तरीके से जोड़कर डाटा एंट्री की गई है। मामले पर बवाल मच गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
अरवल के कारपी कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर को वैक्सीनेशन पोर्टल पर अपलोड करने के बाद जैसे ही यह जानकारी सामने आई। 2 कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया गया है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे फिसड्डी बिहार का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार, हेराफेरी, उपकरणों की चोरी, जांच में धांधली और आंकड़ों की जालसाजी के लिए कुख्यात है। अब नीतीश सरकार ने टीकाकरण के आंकड़े बढ़ाने के लिए PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह,सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा को भी ट्रिपल डोज़ वैक्सीन लगा दी।
देश में सबसे फिसड्डी बिहार का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार,हेराफेरी,उपकरणों की चोरी,जाँच में धाँधली और आँकड़ो की जालसाजी के लिए कुख्यात है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 6, 2021
अब नीतीश सरकार ने टीकाकरण के आँकड़े बढ़ाने के लिए PM नरेंद्र मोदी,अमित शाह,सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा को भी ट्रिपल डोज़ वैक्सीन लगा दी। pic.twitter.com/c7EFIOCeKU
उल्लेखनीय है कि कई लोग इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लिए बिना ही उन्हें दूसरे डोज लगवाने के मैसेज मिल रहे हैं। पोर्टल पर भी उनकी फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी गई है।
