सम्बंधित जानकारी
- ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर है बूस्टर डोज, देता है 70 से 75% तक सुरक्षा
- गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन के 2 नए मामले, देश में अब तक 36 संक्रमित
- ओमिक्रॉन संक्रमित के संपर्क में आई दिल्ली की महिला कोरोना संक्रमित, परिवार के 17 लोग क्वारंटाइन
- जयपुर में 9 लोगों ने ओमिक्रॉन को हराया, मात्र 2 हफ्तों में हुए संक्रमण मुक्त
- ICMR और NIV ने मिलकर ईजाद की नई कोरोना किट, आधे घंटे में ही बता देगी रिजल्ट
Omicron in Mumbai : ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू, रैलियों और प्रदर्शन पर रोक
मुंबई। ओमिक्रॉन का खौफ अब देश में भी बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले सामने आए हैं। साढ़े तीन साल का एक बच्चा भी इनमें शामिल है। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के राज्य में अब तक कुल 17 केस मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 695 मरीज दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई आयुक्तालय क्षेत्र में आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी जिससे अगले 2 दिनों में रैलियों और प्रदर्शन पर रोक लग गई है।
Maharashtra: Section 144 CrPC imposed in Mumbai on 11th and 12th December, in wake of #Omicron cases in the state. Rallies/morchas/processions etc of either persons or vehicles prohibited.
— ANI (@ANI) December 11, 2021
The state has a total of 17 Omicron cases so far.
एक अधिकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा जारी आदेश शनिवार और रविवार को 48 घंटों तक लागू रहेगा। कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन स्वरूप से मानव जीवन को होने वाले खतरे के साथ ही अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में कानून एवं व्यवस्था बहाल रखने के लिए इसे जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उल्लंघनकर्ताओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सजा दी जाएगी।(फ़ाइल चित्र)
