सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में सामने आए Corona के 19 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हुई
- तमिलनाडु में 13 विमान यात्री Corona से संक्रमित, अस्पताल में चल रहा इलाज
- अन्ना यूनिवर्सिटी के 10 विद्यार्थी Corona से संक्रमित, 300 विद्यार्थियों का हुआ था RT-PCR टेस्ट
- ICMR और NIV ने मिलकर ईजाद की नई कोरोना किट, आधे घंटे में ही बता देगी रिजल्ट
- Corona India Update: भारत में संक्रमण के 9419 नए मामले, 95 हजार मरीज उपचाराधीन
जयपुर में 9 लोगों ने ओमिक्रॉन को हराया, मात्र 2 हफ्तों में हुए संक्रमण मुक्त
जयपुर। राजस्थान के जयपुर के RUHS अस्पताल में भर्ती कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 9 लोग अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने मात्र 2 हफ्तों में ओमिक्रॉन से जंग जीत ली।
अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, सभी मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें 7 दिनों तक घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से 4 लोगों का एक परिवार जयपुर आया था। उसी दिन इस परिवार से 5 लोगों ने मुलाकात की थी। 3 नवंबर को यह सभी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इनके सेंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए थे। 5 दिसंबर को सभी 9 लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग सर्तक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में प्रतिदिन 1 लाख सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजार, मंडियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड और पर्यटक स्थलों और स्कूलों में रैंडम सैंपलिंग भी की जा रही है।
