गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Jain family which returned home due to efforts of Chief Minister Yadav expressed gratitude
Last Modified: शनिवार, 7 मार्च 2026 (22:16 IST)

मुख्‍यमंत्री यादव के प्रयासों से स्‍वदेश लौटे जैन परिवार ने जताया आभार

Jain family which returned home due to efforts of Chief Minister Yadav expressed gratitude
Chief Minister Dr. Mohan Yadav : ईरान-इसराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान उज्‍जैन से शारजाह गया जैन परिवार भी फंस गया था। इस दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क करने के बाद मुख्‍यमंत्री के विशेष प्रयासों से यह परिवार सकुशल उज्‍जैन लौट पाया। शनिवार को मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के उज्‍जैन आगमन पर जैन परिवार के सदस्‍यों ने वीवीआईपी गेस्‍ट हाउस पर डॉ. यादव का अभिनंदन कर आभार व्‍यक्‍त किया।
 
सीएम डॉ. यादव की तत्पर पहल से जैन परिवार की स्वदेश वापसी 
विगत दिनों उज्‍जैन निवासी अशोक तल्‍लेरा (जैन) परिवार के सदस्‍यों पत्नी संगीता तल्‍लेरा, बेटा श्रेयांस, बहू अंजलि और 2 वर्षीय बालिका के साथ 23 फरवरी को इंदौर से शारजाह गए थे। परिवार की वापसी 1 मार्च को होना थी इसी बीच युद्ध शुरु होने के कारण फ्लाइट्स बंद हो गई थी। परिवार के सदस्‍यों ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर वापस लौटने के प्रयास किए।
वेटिंग होने के कारण मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा की तो उन्‍होंने तुरंत विशेष प्रयास कर जैन परिवार को भारत के लिए रवाना करवाया। तल्‍लेरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व के कारण विदेशों में जाने वाले भारतीयों का सम्‍मान बढ़ा है।
युद्ध के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से ही जल्‍द वापसी हुई है। मध्‍य प्रदेश सरकार ने भी विदेश में युद्ध के कारण फंसे प्रदेश के निवासियों की वापसी के लिए प्रयास करने के कारण ही लोग सकुशल घर पहुंच सके हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किए गए प्रयास के लिए परिवार के सभी सदस्‍यों ने उनका अभिनंदन कर आभार व्‍यक्‍त किया।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति को लेकर PM मोदी और बंगाल की CM ममता बनर्जी आमने-सामने