सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख के पार
- कोरोना काल में चीन में सामने आया फ्लू का नया वायरस, वैज्ञानिकों ने दी महामारी फैलने की चेतावनी
- PM मोदी ने कहा, Unlock-1 शुरू होने के बाद कोरोनावायरस को लेकर लोगों में बढ़ी लापरवाही, करें निर्देशों का पालन
- दुनिया के इन दो पीएम का नाम लिए बगैर ‘प्रधानमंत्री मोदी’ ने देश को दे दिया ‘कोरोना संदेश’
- Domestic Help Precautions: घर में आने लगी हैं मेड सर्वेंट तो रखें इन 10 बातों का ध्यान
चंडीगढ़ में शादियों के दौरान शराब परोसने की मिली अनुमति
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में प्रशासन ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में शादी समारोहों के दौरान शराब परोसने की अनुमति दे दी। इसके अलावा प्रशासन ने बार बंद रखने की जानकारी दी।
सलाहकार मनोज परिदा ने कहा, शादी समारोह में शराब परोसने की अनुमति दी जाएगी, और इसके लिए उत्पाद शुल्क विभाग से विशेष अनुमति ली गई है। हालांकि बार बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लागू 'अनलॉक 2' के आदेश चंडीगढ़ में लागू किए गए हैं।
यह भी निर्णय लिया गया है कि फिलहाल चुनिंदा बाजारों को खोलने के लिए निर्धारित सम-विषम की प्रणाली खत्म की जाएगी। प्रशासन ने इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर दो लोगों के सवार होने और कार में चार लोगों के सवार होने की भी अनुमति दे दी।
इस दौरान ऑटोरिक्शा में चालक सहित तीन लोगों को बैठने की अनुमति होगी। हालांकि चालक और सभी सवारी को मास्क पहनना होगा और वाहन के मालिक को नियमित रूप से अपने वाहन को सैनेटाइज करना होगा।(भाषा)
