बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. मरीजों की मदद के लिए आगे आए एनआरआई, 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहे हैं भारत
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 मई 2021 (10:57 IST)

मरीजों की मदद के लिए आगे आए NRI, 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहे हैं भारत

Coronavirus | मरीजों की मदद के लिए आगे आए एनआरआई, 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहे हैं भारत
वॉशिंगटन। डॉक्टरों का एक भारतीय-अमेरिकी समूह कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए भारत में 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहा है। हाल ही में बनी 'फेडरेशन ऑफ इंडियन फिजिशियंस एसोसिएशन' (एफआईपीए) ने शुक्रवार को कहा कि 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीद लिए गए हैं। इनमें से 450 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं, 325 दिल्ली भेजे जा रहे हैं और 300 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुंबई भेजे जा रहे हैं।

 
एफआईपीए के अध्यक्ष डॉ. राज भयानी ने कहा कि ये ऑंक्सीजन कंसन्ट्रेटर स्थानीय भारतीय साझेदारों, अस्पतालों, अस्थायी क्वारंटाइन केंद्रों, नवनिर्मित अस्थायी अस्पतालों और परमार्थ संगठनों को भेजे जाने हैं ताकि भारत में दूरदराज के क्षेत्रों में स्थानीय साझेदार जरूरत पड़ने पर कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें।

 
उन्होंने कहा कि करीब 3,500 और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे जाने हैं। एफआईपीए ने इन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटरों को फौरन भेजे जाने में मदद के लिए भारतीय दूतावास और भारत के उड्डयन मंत्रालय से बात की है।  भारत के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले आयोवा स्थित सहगल फाउंडेशन ने एक अलग बयान में कहा कि वह भारत को 200 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहा है।  भारतीय-अमेरिकी वंदना कर्ण ने ग्रामीण बिहार में लोगों की जान बचाने के लिए शनिवार को रकम जुटाने के वास्ते एक अभियान शुरू की। महज कुछ ही घंटों में 8,000 डॉलर से अधिक धनराशि जुटा ली गई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
World Red Cross Day 2021 : जानिए रेड क्रॉस क्या है?