सम्बंधित जानकारी
- Covid 19 के 65 साल से अधिक उम्र के मरीजों के फिर से संक्रमित होने का कहीं अधिक खतरा
- COVID-19 : Corona से जान गंवाने वाले 700 रेलकर्मियों के परिवारों को राहत देने की राज्यसभा में हुई मांग
- CoronaVirus Live Updates : सूरत में नाइट कर्फ्यू की अवधि एक घंटे बढ़ाई
- पांचवां टी-20 बना फाइनल मैच, भारत-इंग्लैंड में हो सकती है कांटे की टक्कर
- ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड को लेकर उठ रहे हर सवाल का एक्सपर्ट एक्सप्लेनर
Corona virus | कोरोना के नए मामले आने के बाद सूरत में रात के कर्फ्यू की अवधि 1 घंटे बढ़ाई
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में कोरोनावायरस के 300 से अधिक नए मामले आने के बाद नगर निगम ने रात के समय कर्फ्यू की अवधि 1 घंटे तक और बढ़ाने का फैसला किया है। सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि अब रात को 10 बजे के बजाय 9 बजे से कर्फ्यू शुरू होगा और सुबह 6 बजे खत्म होगा। उसने कहा कि कर्फ्यू की नई अवधि शुक्रवार रात से लागू होगी।
नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अन्य राज्यों से आ रहे लोगों और सूरत शहर में होटलों या गेस्ट हाउसों में रुकने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी। गुजरात में गुरुवार को आए कोविड-19 के कुल 1,276 नए मामलों में से 324 मामले अकेले सूरत शहर में दर्ज किए गए।
गुजरात सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए 3 दिन पहले अहमदाबाद और सूरत समेत 4 बड़े शहरों में रात के कर्फ्यू का समय 2 घंटे तक बढ़ा दिया था। अहमदाबाद नगर निगम ने भी गुरुवार को ऐसा ही कदम उठाया और कर्फ्यू का समय 1 घंटे तक बढ़ाकर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया। (भाषा)
