सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : Corona से जान गंवाने वाले 700 रेलकर्मियों के परिवारों को राहत देने की राज्यसभा में हुई मांग
- CoronaVirus Live Updates : सूरत में नाइट कर्फ्यू की अवधि एक घंटे बढ़ाई
- 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर बोलीं- नियमों का पालन कर रही हूं
- पांचवां टी-20 बना फाइनल मैच, भारत-इंग्लैंड में हो सकती है कांटे की टक्कर
- ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोवीशील्ड को लेकर उठ रहे हर सवाल का एक्सपर्ट एक्सप्लेनर
Corona virus | Covid 19 के 65 साल से अधिक उम्र के मरीजों के फिर से संक्रमित होने का कहीं अधिक खतरा
लंदन। कोरोनावायरस से संक्रमित रहे ज्यादातर लोग कम से कम 6 महीने तक दोबारा इसकी चपेट में नहीं आते हैं, लेकिन 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मरीजों के फिर से संक्रमित होने का कहीं अधिक खतरा है। 'द लांसेट' जर्नल के एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।
डेनमार्क के स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने देश की राष्ट्रीय कोविड-19 जांच रणनीति के तहत आंकड़े एकत्र किए। इसके जरिए 2020 में दो-तिहाई आबादी की जांच की गई। वैज्ञानिकों के मुताबिक अध्ययन में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के कोविड-19 की चपेट में आने की कहीं अधिक आशंका होने का पता चला।
अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों ने उम्र एवं लैंगिक आधार पर और संक्रमण के समय में अंतर पर गौर करते हुए पॉजिटिव और नेगेटिव जांच परिणामों के अनुपात का आकलन किया। वैज्ञानिकों का मानना है कि अध्ययन के नतीजे महामारी के दौरान बुजुर्ग आबादी की सुरक्षा के लिए उपाय किए जाने का महत्व बताते हैं। (भाषा)
