सम्बंधित जानकारी
- फ्रांस के इस नए ‘वायरस कानून’ की वजह से पब्लिक प्लेस पर प्रतिबंध, अनवैक्सीनेटिड लोगों की एंट्री बैन, लोग विरोध में उतरे
- Covid-19 संक्रमण के बाद रिकवरी में कैसे काम करता है प्रोटीन?
- आयुष मंत्रालय ने बताया किस तरह बढ़ाएं इम्युनिटी, डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें
- हॉन्ग-कॉन्ग के वैज्ञानिक कह रहे क्यों जरूरी है डबल मास्क पहनना, WHO ने बताया मास्क पहनने का सही तरीका
- इटली में Anti-Vaxxer नया ट्रेंड, कोरोना पॉजिटिव के साथ कर रहे पार्टी, पैसे देकर होना चाहते हैं पॉजिटिव, आखिर क्या है वजह?
देश में कोरोना टीकाकरण 157.20 करोड़ के पार, 70 करोड़ से ज्यादा लोगों की हुई जांच
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देशभर में 39 लाख से अधिक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके लगाएं गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 157.20 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में कुल 70 करोड़ 37 लाख 62 हजार 282 लोगों की जांच की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 39 लाख 46 हजार 348 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 157 करोड़ 20 लाख 41 हजार 825 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के दो लाख 58 हजार 089 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 4.43 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 19.65 फीसदी हो गई है।
कोविड के नए रूप ओमिक्रॉन से 8209 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 51 हजार 740 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 52 लाख 37 हजार 461 लोग कोविड से उबर चुके हैं।
स्वस्थ होने की दर 94.27 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 13 हजार 444 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 70 करोड़ 37 लाख 62 हजार 282 लोगों की जांच की गई है।(वार्ता)
