सम्बंधित जानकारी
- नकुल मेहता के बाद उनकी पत्नी और 11 महीने का बेटा भी हुआ कोरोना संक्रमित
- दिल्ली में 28 फीसदी बढ़े Corona केस, 24 घंटे में आए 4000 से ज्यादा मामले
- बच्चों की Corona वैक्सीन पर बवाल, एक्सपायरी टीके पर सरकार का खंडन
- कोरोना की चपेट में आईं 'टीवी क्वीन' एकता कपूर, खुद को किया क्वारंटाइन
- रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले कोरोना विस्फोट, बंगाल टीम के 7 सदस्य संक्रमण की चपेट में
बिहार के पूर्व CM जीतनराम मांझी परिवार सहित हुए Corona संक्रमित
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जांच में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं। उनके एक मुख्य राजनीतिक सहयोगी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गया जिले में अपने गांव में सुरक्षित हैं। रिजवान ने कहा कि मांझी कुछ समय से अस्वस्थ हैं। रविवार को उन्होंने अपने परिवार के करीबी सदस्यों और निजी सचिव के साथ जांच कराई। कुल 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रिजवान ने बताया कि मांझी (77) के अलावा, जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित शामिल हैं। दीपा मांझी के पति संतोष सुमन हैं, जो राज्य में नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री गया जिले में अपने गांव महकार में हैं। पटना के बाद गया जिले में कोराना संक्रमण की सर्वाधिक वृद्धि हुई है। मांझी विधानसभा में इमामगंज (सुरक्षित) सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
