सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका में बढ़ा कोरोनावायरस कहर, कैलिफोर्निया में अंत्येष्टि स्थलों पर नहीं बची शवों के लिए जगह
- नए साल में लगातार तीसरे दिन आ सकती कोरोना वैक्सीन पर खुशखबर, DCGI करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
- बड़ी खबर, कोरोना के नए स्ट्रेन को भारत ने किया ‘आइसोलेट’
- देश में टीकाकरण का सबसे बड़ा ड्राई रन हुआ, हर्षवर्धन बोले- वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें
- Covid Vaccine: भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के फेज-3 ट्रॉयल के लिए की 23,000 वॉलेंटियर्स की भर्ती
देश में कोरोना संक्रमण के 18,177 नए मामले, 99.27 लाख स्वस्थ
नई दिल्ली। देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.15 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 217 और लोगों की मौत होने के बाद देश में संक्रमण से अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,49,435 हो गई है। देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 2,47,220 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।
आईसीएमआर के अनुसार, देश में दो जनवरी तक 17,48,99,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 9,58,125 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।