सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: 266 दिन बाद देश में सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में सामने आए 13,091 नए मामले
- दुनियाभर में कोरोना टीके के लिए सीरिंज की कमी, टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित होने का अंदेशा
- CoronaVirus India Update : कोविड-19 के 11,466 नए मामले, 460 मरीजों की मौत
- CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 10,126 नए मामले, केरल में 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौत
- Corona India Update: 262 दिन बाद सबसे कम कोविड मामले, 142826 मरीज उपचाराधीन
CoronaVirus : देश में कोरोनावायरस के 12,516 नए मामले, केरल में फिर बढ़े कोरोना मरीज
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आए 500 से ज्यादा लोगों की महामारी से मौत हो गई। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,37,416 हुई, जो 267 में सबसे कम है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,62,690 हो गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
देश में लगातार 35 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 138 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 1,37,416 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.40 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
केरल में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 7,224 नए मरीज मिले तथा 419 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। इसके बाद कुल मामले 50,42,082 पहुंच गए हैं, जबकि मृतक संख्या 35,040 हो गई है।
अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 110 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
