1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Lowest active cases of corona in the country after 266 days

Corona India Update: 266 दिन बाद देश में सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में सामने आए 13,091 नए मामले

coronavirus
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,091 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,01,670 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,38,556 हुई, जो 266 दिन में सबसे कम है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 340 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,62,189 हो गई। देश में लगातार 34 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 137 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,38,556 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.40 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,127 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, इस साल 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
अगला लेख
बैं‍किंग शेयरों में घाटे से सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 18,000 के नीचे